फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शहाबगंज इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह और गोष्ठी का आयोजन रविवार को कस्बा स्थित एक लॉन में किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि किसी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कस्बा से लेकर शहर तक व्यापारियों के साथ शासन-प्रशासन के लोग शोषण कर रहे हैं। व्यापारी अब इसे नहीं बर्दाश्त करेंगे। इसके लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा। व्यापारियों के खिलाफ किए गए कार्य का जवाब दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने कहा कि आए दिन व्यापारियों को प्रशासनिक अमला द्वारा परेशान किया जा रहा है। अंत में शहाबगंज और सैदूपुर इकाई के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र उर्फ कुंदन चौहान, महामंत्री दिनेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरुण जायसवाल, युवा व्यापार मंडल के महामंत्री आरिफ अहमद, रेहड़ी पटरी अध्यक्ष तसलीम खान, महामंत्री सुरेंद्र सोनकर सहित अन्य पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर महमूद आलम, शिवप्रकाश गुप्ता, राजकुमार मोदनवाल, बबलू शर्मा, तनवीर अहमद, झब्बू सोनकर आदि मौजूद रहे। संचालन रमेश मोदनवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें