धानापुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधायक निधि से स्थापित आक्सीजन प्लांट का बुधवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, जिलाधिकारी संजीव सिंह व एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह ने जिले के आला अधिकारियों संग भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने जर्जर हो चुके भवन की मरम्मत की बात जिलाधिकारी से कही। विधायक ने वार्ड में मरीजों से मिलकर व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद मास्क, सैनिनटाइजर, सांस लेने वाली मशीन व कोरोना काल में उपयोगी दवाओं से भरे बैग का वितरण किया। इस अवसर पर सीएमओ चंदौली डा.विजयपति द्विवेदी, सीएचसी अधीक्षक डा. जेपी गुप्ता, एसडीएम न्यायिक सकलडीहां रम्या, तहसीलदार वंदना मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, शाहआलम खान, रूस्तम खान, राणा सिंह, अन्नु सिंह मौजूद रहे।