शहाबगंज। कर्मनाशा नदी के पुल पर बृहस्पतिवार की शाम को ओवरलोड डम्फर के फंस जाने से घंटों जाम लग गया। वहीं पुल के पास लगे लोहे के पिलर को जेसीबी ने उखाड़ा तब जाकर यातायात बहाल हो सका। कर्मनाशा नदी पर बने पुल के जर्जर होने के कारण पीडब्ल्यूडी विभाग ने पुल के दोनों तरफ लोहे के पिलर लगाए हैं। जिससे ओवरलोड़ और भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। बावजूद इसके बृहस्पतिवार की शाम को कस्बा की ओर से ओवरलोड वाहन घुस गया। जो ब्लाक मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर लगे पिलर में फंस गया। इससे पुल के दोनों तरफ छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन की ओर से जेसीबी मंगाकर एक छोर पर लगे लोहे के पिलर को उखाड़ने के बाद ही आवागमन बहाल हो सका। संवाद