फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करने के प्रयास में गड्ढे में पलटा ओवरलोड ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। थाना क्षेत्र के बथावर गांव के समीप रविवार की रात ओवरटेक करने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। ट्रक का चालक डाला से कुशीनगर भस्सी लादकर जा रहा था। घटना के बाद काफी संख्या में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सोमवार की सुबह क्रेन से गड्ढे में फंसे ट्रक को बाहर निकालने का घंटों प्रयास किया गया लेकिन काफी वजन होने के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र से होकर ओवरलोड वाहनों का संचालन बंद नहीं हो रहा है। सुबह से लेकर रात तक ओवरलोड ट्रक बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है। बथावर गांव के समीप रविवार की देर रात ओवरटेक करने के प्रयास में भस्सी लदा ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में ड्राईवर व खलासी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने गड्ढे से चालक शंकर व खलासी को बाहर निकाला। घटना के दूसरे दिन ट्रक को गड्ढे से निकालने का प्रयास किया गया पर सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से ओवरलोड वाहनों के संचालन पर सख्ती करने व नोइंट्री का पालन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें