फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड सात बड़े वाहन सीज, 13 का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। एनएच पर ओवरलोड वाहनों के संचालन में कमी नहीं आ रही है। इसे रोकने के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश के बाद परिवहन विभाग के अफसर अब तेजी दिखा रहे है। शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह ने एनएच पर वाहनों की जांच के दौरान सात ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। साथ ही 13 वाहनों का चालन करके जुर्माना जमा कराने का निर्देश दिया। अनुमान है कि शनिवार की कार्रवाई से विभाग को साढ़े सात लाख रुपये का राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन

बिहार प्रांत से बड़ी तादात में ट्रक बालू और खनिज संपदा लोड करके जिले से गुजरे एनएच के रास्ते गैर जिलों और प्रांतो को जाते हस। छमता से अधिक भार लोड करने से सड़कों की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। वहीं नौबतपुर का पक्का पुल भी ओवरलोडिंग के चलते क्षतिग्रस्त हो चुका है। लेकिन सैयदराजा थाने के द्वारा नौबतपुर में पीकेट लागने के बाद भी चालक ओवरलोड वाहनों को लेकर जिले में कैसे पे्रवेश कर रे है, यह वभिागीय अफसरों के लिए आज भी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन ओवरलोडिंग का मामला अब शासन स्तर पर पहुंचा तो अफसरों की जमकर किरकिरी हुई। मामला गंभीर देख डीएम ने परिवहन विभाग के अफसरों को सख्त लहजे में हिदायत देते हुए ओवरलोडिंग रोकने का निर्देश दिया है। शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह ने एनएच पर नौबतपुर से औद्पयोगिक नगर तक वाहनों की जांच की। इस दौरान उन्होने सात ओवरलोड वाहनों को सीज करके संबंधित थानों में खड़ी करा दिया। जबकि 13 वाहनों का चालान करके जुर्माना जमा कराने का निर्देश दिया। बताया कि शनिवार के अभियान से साढ़े सात ालाख रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है तथा ओवरलोड वाहनों के संचालन को रोकने में कामयाबी मिली है। आगे भी परिवहन विभाग का अभियान जारी रहेगा।
चंदौली। हाइवे पर गुजरने वाले ओवलोड ट्रकों को पास कराने वाले लोकेश गिरोह के रुप कुछ लोगों को परिवहन विभाग के द्वारा चिन्हित किया गया है। अब ऐसे लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरु करने की तैयारी चल रही है। सूत्रों की माने तो हाइवे के सटे मझवार, सवैया, घूरीकोट, मोहम्मदपुर, औद्योगिक नगर, जसुरी के कुछ लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें