फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 308 पहियों वाले ट्रक की राह में रोड़ा बना ओवरब्रिज

विज्ञापन
पीडीडीयू
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र में रविवार को 308 पहियों वाला विशाल ट्रक (ट्रांसपोर्टर) पहुंचते ही कौतूहल का केंद्र बन गया। करीब 180 टन वजनी वेसल (औद्योगिक टैंक) लेकर चल रहे भारी-भरकम वाहन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

पचफेड़वा के पास ओवरब्रिज के कारण ट्रक को रोकना पड़ा। ट्रांसपोर्टर को सुरक्षित निकालने के लिए एनएच की टीम वैकल्पिक रास्ता तैयार करने में जुटी है। पचफेड़वा के पास बने ओवरब्रिज के नीचे से विशाल ट्रांसपोर्टर को निकालने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा मार्ग में मौजूद अन्य संरचनाओं से भी वाहन के आगे बढ़ने में परेशानी हो रही है।
मौके पर पहुंची एनएच की टीम रास्ते को सुगम बनाने के लिए जरूरी इंतजाम कर रही है। भारी वाहन के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है।
रास्ते में आ रही बाधाओं के कारण ट्रांसपोर्टर को वाराणसी पहुंचने में निर्धारित समय से एक दिन ज्यादा लगने की संभावना है।
यातायात प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि ट्रक को एक लेन से दूसरी लेन पर ले जाने और रिंग रोड़ पर चढ़ाने में परेशानी हो रही है। वैकल्पिक रास्ता तैयार किया जा रहा है। सोमवार को रिंग रोड़ पर ट्रक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, 308 पहियों वाले ट्रांसपोर्टर को देखने के लिए आसपास के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मौके पर करीब डेढ़ से दो हजार लोगों की भीड़ जुटी थी। लोगों ने मोबाइल से ट्रांसपोर्टर के फोटो और वीडियो बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें