संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। नगर में कुत्तों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुत्ते राहगीरों पर हमलवार होते जा रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कसाब महाल मिनारा मस्जिद के आसपास, कालीमहाल, जायसवाल स्कूल रोड, पराहुपुर, हनुमानपुर आदि क्षेत्रों में कुत्तों ने दो दिन में 10 से ज्यादा लोगों को काट कर घायल किया है।
कुत्तों के चलते लोग बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। दो दिनों कुत्ते के हमले में घायल हाजी करीमुल्ला, फिरोज अंसारी उर्फ गांधी, ईकबाल, सरताज, फैज, असरफ अहमद, हबीब समेत क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व पालिकाध्यक्ष का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए आवारा कुत्तों को पकड़ कर अन्यत्र भेजे जाने की मांग की है।