फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी का भुगतान नहीं होने पर मजदूरों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मनरेगा के तहत कार्य कराने के बाद सदर कोतवाली के मधुबन के प्रधान द्वारा मजदूरों के खाते में भुगतान नहीं किया गया है। इससे गांव के लोगों में प्रधान के खिलाफ नाराजगी व्याप्त है। नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को विकास भवन पहुंचकर अधिकारियों को पत्रक सौंपने के प्रयास किया। लेकिन मौके पर पहुंचे कोतवाल गोपाल जी गुप्ता ने सभी को रोक लिया और समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं सूचना के बाद पहुंचे तहसीलदार फूलचंद्र यादव ने महिलाओं से ज्ञापन लेने के बाद प्रधान के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि वर्ष 2017-18 में आवंटित प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में मनरेगा के तहत कार्य किया था। लेकिन आज तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा गांव में मनरेगा के तहत तालाब खोदाई के कार्य की भी मजदूरी नहीं मिली। गांव में काफी संख्या में पात्रों को अभी तक शौचालय का लाभ नहीं मिला है। वहीं कई लोगों के शौचालय अभी तक अधूरे हैं। किसी की दीवार खड़ी हो गई तो छत नहीं पड़ी है। वहीं कई शौचालयों का उपयोग नहीं हो रहा है। कहा कि सीएम आवास योजना के निर्माण की मजदूरी भी नहीं मिली है। इसको लेकर जब ग्राम प्रधान, पंचायत मित्र और ब्लाक के अधिकारियों से शिकायत की गई तो कोई सुनवाई नहीं की गई। वहीं डांट-फटकार कर वापस भगा दिया गया। इसके चलते पिछले दो साल से दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। तहसीलदार ने भरोसा दिलाया कि संबंधित अधिकारियों से बात कर मजदूरी का भुगतान हर हाल में कराया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान ऊषा, गोपाल, रीता, मालती, फेकू, वनवासी, फूला, प्रभावती, चंद्रप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें