क्षेत्र में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को मुगलसराय तहसील परिसर से एसडीएम सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में तहसील व राजस्वकर्मियों ने बाइक पर सवार होकर मतदाता जागरूकता रैली निकली। जिसको जिलाधिकारी चंदौली ने हरी झंडी दिखकर रवाना किया ।
मतदाता सूची में लोगो के नाम जोड़ने एवं संशोधन के लिए नियत स्थानों पर कैंप लगाये जा रहे हैं। आने वाले चुनावों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए एसडीएम मुग़लसराय सतेंद्र सिंह ने तहसीलकर्मियों व लेखपालों के साथ क्षेत्र में बाइक रैली निकाली। जिसके तहत "जागरूक समाज की क्या पहचान, शत-प्रतिशत होगा मतदान एवं वोट डालने जाना है,अपना फर्ज निभाना है" जैसे स्लोगन लिखी तख्तियों को बाइक पर लगा कर राजस्व कर्मी मुग़लसराय तहसील पहुंचे। जहाँ कतारबद्ध होने के बाद डीएम कुमार प्रशांत के मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई ।
रैली गोधन से मुग़लसराय होते हुए पड़ाव पहुंची । इस दौरान कर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया । एसडीएम मुग़लसराय ने कहा कि सजग मतदाता ही अपने लिए अच्छी सरकार चुन सकता है। इसलिए हर किसी को चाहिए कि वो मतदान करे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील भी की। कहा की मतदान के लिए हर मतदाता को अपने घर से बाहर निकलकर आना चाहिये
इस अवसर पर सीडीओ एमपी सिंह, तहसीलदार सुनील श्रीवास्तव , नायब तहसीलदार अनीता देवी समेत कई लेखपाल और राजस्व कर्मी मौजूद रहे।