फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों को बताया आग पर काबू पाने का तरीका

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों को आग पर काबू पाने की जानकारी देता फायर ब्रिगेड कर्मी - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। फायर ब्रिगेड की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मॉकड्रिल किया गया। इसमें कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के तरीके को बताने तथा सेफ्टी संबधित जानकारी दी गई। वहीं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिती में प्राथमिक तौर पर उपकरण का प्रयोग करने के बारे में बताया गया। साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना के संबंध में सूचना देने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल अधिकारियों, कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरुक करने के लिए आयोजित किया गया। इसमें आग पर काबू पाने तथा प्रबंधन के बारें में जानकारी दी। कहा कि कार्यालयों में महत्वपूर्ण अभिलेख होते है। ऐसे में अगर आग लग जाय तो संबंधित दस्तावेज नष्ट हो सकते है। इसलिए सभी को आग पर काबू पाने के उपायों की जानकारी जरुरी है। इस दौरान एडीएम बच्चालाल, धीरेंद्र सिंह, कृष्णमोहन, रामप्रसाद, विपिन श्रीवास्तव, अमित कुमार, रामअशीष, आनंद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें