फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: परिषदीय स्कूलों को बंद करने के फरमान का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में एसडीएम विराग पांडेय से मुलाकात की। वहीं लोगों कई परिषदीय स्कूलों को बंद करने के शासन के फरमान का विरोध किया। आरोप लगाया कि छात्रों को सुविधाएं देने के बजाय सरकार शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है। लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देने के साथ ही सरकार के फैसले को वापस लेने का सुझाव दिया। चेताया कि अगर सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो संगठन के लोग प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के ओर से परिषदीय स्कूलों में नए फरमान को लागू किया गया तो गरीब परिवारों के बच्चें शिक्षा व्यवस्था से वंचित हो जाएंगे। जनपद के भौगोलिक परिस्थितियों के चलते बच्चियों के सुरक्षा को लेकर भी परिजनों को परेशान होना पड़ेगा। कहा कि नए नियम के बाद प्राइवेट स्कूल संचालन करने वाले का ज्यादा बोलबाला हो जाएगा। इसके अलावा लोग फीस वसूली के नाम पर गरीब बच्चों के परिजनों को परेशान करेंगे। कहा कि सरकार के फैसले का असर गरीब, किसान और मजदूरों के बच्चों पर सीधा पड़ेगा। इस दौरान वीरेंद्र मोहन सिंह, ज्ञानचंद्र, ओमप्रकाश भारती, संतोष सिंह, देव कुमार, आनंद, इरफान, धीरेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें