फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की भूमि पर कब्जा के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। ताजपुर के राजस्व गांव हरिहरपुर में तालाब की भूमि पर कब्जा किए जाने के विरोध में मंगलवार को गांव की महिलाओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को पत्रक सौंप कब्जा हटवाने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप था कि शासन के ढुलमुल रवैया के कारण अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। संपूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस पर की गई शिकायतों का निस्तारण औपचारिकता बनकर रह गया है। गांव की उक्त भूमि मनरेगा के तहत तालाब की खोदाई के लिए प्रस्तावित है। गांव की आक्रोशित महिलाओं ने थाना और राजस्व कर्मियों की हीलाहवाली को लेकर तहसील मुख्यालय पर विरोध जताया। अंत में एसडीएम से कब्जा हटाने की मांग की। एसडीएम संजीव कुमार ने राजस्व कर्मियों के माध्यम से जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में मनतोरना, आरती, बिंद्रा, पूनम, सुमन, हरिदा, कुसुम, लाची, महदेई, गुलाबी, दूधनी आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें