फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दूकान खोलने का विरोध

Tue, 18 Apr 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
विज्ञापन
दुकान बंद कराने के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
 क्षेत्र के पपौरा गांव से अंग्रेजी शराब की दुकान को स्थानांतरित कर उकनीपाल गांव में खुलने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को दुकान के सामने खूब हंगामा किया। ग्रामीणों के आक्रोश को देख कर सेल्समैन दुकान बंद कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दुकान नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उधर कोतवाली पुलिस घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

अनुज्ञापी सुमेश्वर सिंह की सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान पपौरा गांव में था। दो दिन पूर्व उकनीपाल गांव में हवलदार सिंह के मकान में शराब की दुकान खुलने की खबर लगते ही ग्रामीण आग बबूला हो गए। सोमवार की शाम को गांव की महिला और ग्रामीण लामबंद होकर लाठी डंडे के साथ नारेबाजी करते हुए दुकान की ओर चल दिये। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों को देख सेल्समैन दुकान बंद कर फरार हो गया। वहां पहुंच ग्रामीणों ने दुकान की बोर्ड उखाड़कर जमकर नारेबाजी किया। जिला प्रशासन से गांव में खुली दुकान बंद कराने की मांग किया। उधर इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाल ने बताया कि किसी प्रकार की सूचना मुझे नही मिली है। पता लगाया जा रहा है। इस मौके पर विरोध जताने वाले ग्राम प्रधान कैलाश यादव, आशा, मंजू, गीता, कलावती, विन्द्रा, रामजनम, संजय, सविता, मुन्नी देवी, सविता, सन्नो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें