पीडीडीयू नगर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह को चित्र भेंट करते चेयरमैन संतोष खरवार।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। देश के किसी भी विश्वविद्यालय परिसर में देश तोड़ने वाले नारों पर सरकार सख्त है और इस पर कार्रवाई करेगी। बृहस्पतिवार को साराडीह जाने के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार के कैंप कार्यालय पर कही। उन्होंने का कि विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून पर समाज में भ्रम फैला रहे हैं ।
। बताया कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में प्रताड़ित लोगों के लिए यह कानून बनाया गया है। इसमें तीनों देशों में अल्पसंख्यकों को शामिल किया गया है।वहीं उन्होंने जेेएनयू कैंपस में हुए उपद्रव में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के नाम सामने आने सवाल पर कहा कि वह जांच का विषय है। लेकिन उन्होंने एबीवीपी का बचाव करते हुए का कि विद्यार्थी परिषद देश में युवाओं को जोड़ने का कार्य करता है। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने पंकज को स्मृति चिह्न भेंट कर उनको सम्मानित किया। ा। इस दौरान संजय अग्रवाल, भानू तिवारी, महेंद्र पटेल, सभासद सुनील विश्वकर्मा, राजेश जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। इसके पूर्व दामोदरदास पोखरे के समीप भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष डा. विश्वनाथ सिंह चौहान के नेतृत्व में अनिल गुप्ता गुड्डू, सुरेंद्र चौहान, रजत चौहान, राजेश चौहान ने उनका स्वागत किया। वहीं कैलाशपुरी मोड़ पर भाजपा नगर अध्यक्ष आलोक वरूण, आरपी सिंह, गोपालशरण सिंह, कुंदन, चंद्रकांत तिवारी, सुधीर चौहान, राहुल जायसवाल, आशीष गुप्ता, अमित सिंह, दीपक साहनी, प्रभु यादव, मैनेजर सोनकर उपस्थित रहे।