पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी आज से बढ़ जाएगी। कोहरे में ट्रेनों को सुरक्षित और समय से चलाने की गरज से पूर्व मध्य रेलवे ने एक दिसंबर से फरवरी तक विभिन्न रूटों पर चलने वाली 23 जोड़ी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। वहीं 21 जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों के चलने के दिनों में कमी की गई है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन के बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए। अन्यथा दिक्कत होगी।
पूर्व मध्य रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ठंड के दिनों में कोहरे से ट्रेनों के परिचालन में दिक्कत होती है। समय और सुरक्षित ढंग से ट्रेनों का संचालन हो, इसके लिए 23 जोड़ी ट्रेनों का संचालन बंद किया गया है। वहीं 21 जोड़ी ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है, वहीं कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। इसके तहत अप और डाउन कोलकाता झांसी एक्सप्रेस, कामाख्या भगत की कोठी, डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ तीन दिसंबर से दो मार्च तक रद्द रहेगी। इसी तरह अप और डाउन पाटलीपुत्र लखनऊ, बनारस मुजफ्फरपुर, नई दिल्ली मालदा टाउन, अजमेर सियालदह, कोलकाता नांगलडैम,कोलकाता अमृतसर, मालदाटाउन आनंद विहार, हटिया आनंद विहार ट्रेनें एक दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेंगी। संतरागाछी आनंद विहार छह दिसंबर से एक मार्च तक, कटिहार अमृतसर, टाटा अमृतसर, कामाख्या नई दिल्ली एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। अंबाला कैंट बरौनी, आनंद विहार सीतामढ़ी, अमृतसर जयनगर, कामाख्या भगत की कोठी, हावड़ा मथुरा, हटिया आनंद विहार, संतरागाछी आनंद विहास, टाटा अमृतसर आदि ट्रेनें एक दिसंबर से दो मार्च तक रद्द रहेगी। इसी तरह अप और डाउन हावड़ा पटना बृहस्पतिवार को, पटना रांची शुक्रवार को निरस्त रहेगी। अप राजेन्द्रनगर नई दिल्ली बुधवार को जबकि डाउन में बृहस्पतिवार को, महाबोधी एक्सप्रेस गया से सोमवार को और नई दिल्ली से मंगलवार को, जयनगर नई दिल्ली अप में बबृहस्पतिवार को और डाउन में शुक्रवार को, पटना कोटा एक्सप्रेस पटना से शु्क्रवार को और कोटा से शनिवार को, बरौनी लखनऊ अप में मंगलवार को डाउन में बुुधवार को, धनबाद लुधियाना अप में बृहस्पतिवार को और डाउन में शनिवार को, रक्सौल आनंद विहार अप में बृहस्पतिवार को और डाउन में शुक्रवार को निरस्त रहेगी। मुजफ्फरपुर आनंद विहार अप में बुधवार और डाउन में बृहस्पतिवार को, दानापुर आनंद विहार अप में बृहस्पतिवार को और डाउन में शुक्रवार को, सहरसा नई दिल्ली अप में मंगलवार को और डाउन में बुधवार को, श्रमजीवी एक्सप्रेस अप में सोमवार को और डाउन में मंगलवार को, ग्वालियर बरौनी अप में सोमवार व बृहस्पतिवार को जबकि डाउन में मंगलवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी।