पीडीडीयू नगर। यात्रियों की सुविधा के लिए सिकंदराबाद से दानापुर एवं रक्सौल के लिए चलायी जा रही चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अब मार्च माह तक चलेगी। इससे दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को आसानी हाेगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुूख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि अप 07021 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल 27 मार्च तक जबकि 07022 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल 28 मार्च तक चलेगी। इसी तरह अप 07419 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल 29 मार्च तक 11 जनवरी और एक फरवरी को छोड़कर प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 07420 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को 13 जनवरी और तीन फरवरी को छोड़ कर चलेगी।
गाड़ी संख्या 07647 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल 29 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को 11 जनवरी और एक फरवरी को छोड़कर चलेगी जबकि 07648 दानापुर- सिकंदराबाद स्पेशल 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को 13 जनवरी और तीन फरवरी को छोड़ कर चलेगी। गाड़ी संख्या 07007 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल 26 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को 15, 29 जनवरी और 12 फरवरी को छोड़कर चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 07008 रक्सौल- सिकंदराबाद स्पेशल 28 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को 17, 31 जनवरी तक और 14 फरवरी को छोड़कर चलेगी।