फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मवैया में ओपन जिम से ग्रामीण की सुधरेगी सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। गांव को विकसित करने के लिए वहां शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में मैवया गांव में 15वें वित्त के 3.60 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम की शुरूआत हुई है। ग्राम प्रधान संजय कुमार और सहयोगी आशुतोष जायसवाल ने इसकी शुरूआत की। उन्होंने कहा कि ओपन जिम से ग्रामीणों और उनके बच्चों की सेहत सुधरेगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने बताया कि ओपन जिम से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ ही ग्रामीणों की भी सेहत सुधरेगी। बीडीओ विकास सिंह ने कहा कि मवैया विलेज ग्राम योजना में चयनित है। गांव में ओपन जिम की व्यवस्था ग्रामीण स्तर पर विकास को मजबूत बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि ओपन जिम स्थल पर इंटरलॉकिंग और बाउंड्रीवाल का निर्माण भी जल्दी ही कराया जाएगा। ओपन जिम में लगभग एक दर्जन उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। जिम में व्यायाम करने वालों से कोई शुल्क वसूल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें