फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशामुक्त युवा ही बनाएंगे विकसित भारत : प्रो. संगीता

विज्ञापन
सावित्री बाई फुले राजकीय कॉलेज में नशा मुक्ति गोष्ठी में उपस्थित छात्र। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
चकिया। सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-2047 अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज की प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा ने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करता है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक, अनुशासित और नशामुक्त होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
डॉ. शमशेर बहादुर ने छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। डॉ. संतोष कुमार यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने व्यक्तित्व विकास के साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों को भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग यदि नशा उन्मूलन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाए, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. सरवन कुमार यादव, डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, विश्व प्रकाश शुक्ल, अंकिता सती, समरजीत, राकेश, देवेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें