फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ की मजबूती से ही चुनाव में मिलेगी जीत : अशोक

विज्ञापन
चकिया में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया का सम्मान
विज्ञापन
चकिया। निर्भयदास स्थित एक लॉन में शुग्रवार को आयोजित समारोह में भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का सम्मान किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र, बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
उन्होंने बूथ को मजबूत करने का मंत्र दिया। कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची मजबूत करने, पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने और विशिष्ट एवं प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि बूथ स्तर की मजबूती पर विशेष ध्यान देना होगा। विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, शहाबगंज मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, संदीप गुप्ता, त्रिलोकी बिंद, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सारांश केसरी, आशीष पाठक, मीना विश्वकर्मा, अनीता शर्मा, ज्योति गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें