फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस माह में लिए सिर्फ 70 नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। त्योहारों पर खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो जाती है। लेकिन सामान्य दिनों में विभाग जांच और कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा करता है। जनवरी से अक्तूबर तक सिर्फ 70 नमूने लिए गए। इसमें से 12 की रिपोर्ट आई है। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। जबकि छह लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति प्राप्त करने के लिए फाइलों को भेजा गया है।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान मिठाई की दुकानें चार माह तक बंद रही। इसके चलते दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। बाद में दुकानें खोलने के आदेश से व्यापारियों के चेहरे पर थोड़ी रौनक लौटी। लेकिन बाजारों में सन्नाटा होने से कारोबार पटरी पर नहीं लौट पाया था। अब पर्व का सीजन शुरू होने से मिठाई की मांग बढ़ने की उम्मीद है। इसको देखते हुए मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से अक्तूबर तक 70 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
इसमें मानकों की अनदेखी करने पर छह लोगों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। जबकि छह लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। घटिया सामान बेचने पर 12 दुकानदारों से जुर्माना लिया गया है।
विज्ञापन

चंदौली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को जिले के तीन तहसील क्षेत्रों के बाजारों में दुकानों की जांच की। चकिया बाजार की दुकानों से नौ सैंपल लिए गए। पीडीडीयू नगर में तीन और सकलडीहा में चार नमूने लिए गए।
त्योहारों के दौरान बाजार में मिलावटी सामान बेचने की शिकायतें मिली हैं। सभी प्रमुख बाजारों में टीम जांच कर रही है। मानकों की अनदेखी करने वाले छह लोगों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। जबकि छह अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

- आरएल यादव, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें