स्पेशल के साथ ही नियमित ट्रेनें भी देरी से चल रहीं हैं। शनिवार को अप और डाउन की ओर जाने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंचीं। डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस सवा सात घंटे और अप ब्रह्मपुत्र मेल दो घंटे की देरी से जंक्शन पर आई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। गरीब रथ सुबह सात बजे के बजाय दोपहर दो बजे जंक्शन पर आई। वहीं बह्मपुत्र सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर 1 बजे पहुंची।
शनिवार की दोपहर तीन बजे तक अप की ओर जाने वाली रांची नई दिल्ली स्पेशल फेयर एसी स्पेशल पांच घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस सवा घंटे, पटना -नई दिल्ली समर स्पेशल पांच घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। इसी तरह गया -दिल्ली स्पेशल फेयर समर स्पेशल तीन घंटे, विक्रमशिला एक्सप्रेस सवा दो घंटे, आगरा कैंट-कोलकाता विकली सवा दो घंटे, सहरसा -नई दिल्ली समर स्पेशल 13 घंटे, विक्रमशिला एक्सप्रेस सवा दो घंटे लेट रही। इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस एक घंटे, पटना उधना सुपरफास्ट स्पेशल और दून एक्सप्रेस दो घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस सवा दो घंटे, नंदन कानन एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही। वहीं महानंदा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, हरिद्वार राजगिर स्पेशल सवा छह घंटे देरी से आई।