फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिव्यांग पेंशन के लिए 15 दिन से एक माह और करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही की दिव्यांग पेंशन की धनराशि अभी तक नहीं पाने वाले 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले लाभार्थियों को 15 दिन से एक माह तक और इंतजार करना पड़ सकता है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना के लाभार्थियों को नए मॉड्यूल एसएनए स्पर्श प्रणाली के माध्यम से पेंशन भेजी जानी है। उन्होंने बताया कि एनआईसी और साइबर ट्रेजरी के सहयोग से मॉड्यूल पर कार्य चल रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्रता पूरी करने वाले छूटे दिव्यांग लाभार्थियों की पेंशन उनके आधार-मैप्ड बैंक खातों में भेज दी जाएगी। विभाग ने जल्द भुगतान शुरू होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें