मोहनिया। भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी शिवजी सिंह अपने मित्र संजय सिंह एवं पुत्री अमीषा के साथ कार से पटना गये हुए थे। पुत्री के एडमिशन के लिए काउंसलिंग कराने के बाद सभी लोग कार से शुक्रवार की रात वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार भभुआ- मोहनिया मार्ग पर बारे गांव के समीप पहुंची तक तभी सामने से आ रही ट्रक में टक्कर हो गई। इस दौरान कार चला रहे शिवाजी समेत कार सवार संजय व मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद लोगों घायलों को भभुआ स्थित सदर अस्पताल ले गए। जहां दो लोगो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बनारस रेफर कर दिया ।वाराणसी में इलाज के दौरान शिवाजी सिंह की मौत हो गयी तथा संजय सिंह अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।