फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकके धक्के से ऑटो सवार एक की मौत,तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेवरियाबाद गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे ट्रक के धक्के से ऑटो सवार एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के तेल्हरा गांव का ऑटो चालक सोनू (30) अपने गांव के रमाकांत (35) और धमिना गांव के अशोक (23) और बीरू (22) के साथ सैयदराजा से अपने घर वापस लौट रहा था। अभी वे जेवरियाबाद स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि जमानिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से ऑटो की टक्कर हो गई। इस घटना में चारो गंभीर रूप से जख्मी हो गए।चंदौली से लौट रहे रामपुर चौकी इंचार्ज रामानंद राय और यादवेंद्र यादव ने राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। यहां इलाज के दौरान रमाकांत की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों गांव में हड़कंप मच गया। रमाकांत के घर मे कोहराम की स्थिति रही। परिवार वालों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें