फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से एक की मौत, दूसरा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय थाना अंतर्गत सरया गांव के समीप शुक्रवार की शाम पांच बजे बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से एक की राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सकलडीहा के बरईपुर निवासी निरंजन (25) पुत्र शोभनाथ और बबलू राम (40) पुत्र अंतू राम निवासी अगस्तीपुर बलुआ राजमिस्त्री का काम करते थे। दोनों किसी गांव में काम करने गए थे और शाम पांच बजे काम से वापस लौट रहे थे। दोनों अभी सरया गांव के समीप पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शोर सुनकर एकत्र लोगों ने दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने निरंजन को मृत घोषित कर दिया। वहीं बबलू राम की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक निरंजन के परिवार वालों को सूचित किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं निरंजन की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। निरंजन तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। वर्ष 2017 में निरंजन की शादी जयरामपुर चंदौली निवासी गुड़िया से हुई थी। निरंजन दो बच्चों का पिता था। उसकी मौत के बाद पत्नी ग़ुड़िया का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। वहीं ढाई वर्ष का मासूम बेटा हिमांशु राज और बेटी संजना डेढ वर्ष को तो पता भी नहीं कि उसके पिता का साया उसके सिर से उठ चुका है। यह दृष्य देख कर परिवार वालों को ढांढस बंधाने वालों के हृदय भी कांप जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें