फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुलिस कर्मियों को नौ दिनों की ड्यूटी में एक दिन का अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लगातार नौ दिनों तक ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को अब एक दिन का अवकाश मिलेगा। ये व्यवस्था शुक्रवार को एसपी डा.अनिल कुमार ओर से की गई। एसपी ने बताया कि पुलिस बल की लगातार ड्यूटी के कारण कई कठिनाइयों, चुनौतियों और कर्मियों के मानसिक तनाव को देखते हुए नौ दिन की ड्यूटी पर ऑफ ड्यूटी दिवस लागू किया गया है। इसके लागू होने से पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, सेहत, स्वच्छता एवं मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होगी, जिससे वह विभाग को अपनी बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
विज्ञापन


यह सुविधा प्रत्येक अराजपत्रित कर्मी, जिनमें थाना प्रभारी सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी शामिल है जो थाना या यातायात शाखा में नियुक्त हैं उन पर लागू होगी। ऑफ ड्यूटी दिवस लगातार 09 दिवस ड्यूटी के उपरान्त दसवें दिन प्रभावी होगा, जो कर्मी अवकाश से लौटे है, उन्हें 09 दिवस कार्य करने के उपरान्त ही ऑफ ड्यूटी दिवस मिलेगा। किसी कर्मी को माह में तीन से अधिक ऑफ ड्यूटी का लाभ नहीं मिलेगा। ऑफ ड्यूटी दिवस प्रातः 08 बजे से अगले दिन प्रातः 08 बजे तक की अवधि तक के लिए होगा। बताया कि ऑफ ड्यूटी को अवकाश नहीं माना जाएगा और न ही अवकाश के साथ जोड़ा जाएगा। ऑफ ड्यूटी दिवस सुबह आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक लागू होगा। ऑफ ड्यूटी दिवस पुलिस कर्मी जिले से बाहर नहीं जाएंगे, अपितु वो अपने बैरक या क्वार्टर पर ही विश्राम करेंगे। विशेष परिस्थिति में किसी कारणवश अवकाश बंद होने पर ऑफ दिवस की व्यवस्था स्थगित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें