फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के दस पेंडाल क्लिप के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू। रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट और सीआईबी की टीम ने सोमवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे स्थित छित्तमपुर गांव से एक व्यक्ति को चोरी के दस रेलवे पेंडोल क्लिप के साथ गिरफ्तार किया। युवक को रेलवे संपत्ति की चोरी की धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरपीएफ के जवान रेलवे लाइन के किनारे गश्त कर रहे थे। इसी बीच एक युवक बोरी में कुछ सामान ले जाता दिखा। उसे रोकने पर वह भागने लगा। उसे पकड़ कर बोरी की तलाशी ली गई तो उसमें रेलवे के पेंडोल क्लिप मिले। पूछताछ में उसने अपना नाम रामाधार बिंद निवासी छित्तमपुर पीडीडीयू नगर बताया। युवक ने पेंडोल क्लिप चोरी की बात स्वीकार की। इस पर उसे गिरफ्तार कर रेल संपत्ति की चोरी की धारा में चालान किया गया। इस मामले की जांच एसआई अमरजीत दास को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें