फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिलदार नगर स्टेशन पर 24.40 लाख रुपये के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दिलदार नगर स्टेशन से एक व्यक्ति को 24.40 लाख रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी युवक पंजाब मेल से बिहार जा रहा था। जीआरपी को आशंका है कि वह रुपये को बिहार विधान सभा चुनाव में खपाने के लिए ले जा रहा था। जीआरपी ने आयकर विभाग वाराणसी के अधिकारियों को आरोपी और रुपये साैंप दिया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए बिहार जाने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। शुक्रवार की रात डाउन अमृतसर- हावड़ा पंजाब मेल पहुंची। ट्रेन के कोच संख्या एस-1 में घनश्याम वर्मा निवासी मऊ के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 24.40 लाख नकदी मिली। वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। बताया कि आरोपी घनश्याम वर्मा मऊ के मुंशीपुरा थाना क्षेत्र के मऊनाथ भंजन का रहने वाला है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पैसा पटना में एक व्यक्तिक को देने जा रहा था। आशंका है कि वह पैसे को बिहार चुनाव में खपाने के लिए ले जा रहा था। शनिवार को आयकर विभाग की टीम बरामद रुपये और आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें