फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 5.28 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता सोमवार की रात मिली। अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने लोको कॉलोनी जीटी रोड ब्रिज के पास जांच के दौरान शुभम तिवारी (26) निवासी ग्राम परसथ, थाना मड़ियाहूं, जनपद जौनपुर को 5.280 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भुवनेश्वर (ओडिशा) से गांजा ले आकर मिर्जापुर में सप्लाई करता रहा है। बरामद गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि पूछताछ में शुभम तिवारी ने बताया कि वह यह गांजा भुवनेश्वर से लाकर मिर्जापुर में सप्लाई करता है। इससे उसे प्रति खेप 8 हजार से 10 हजार रुपये का मुनाफा होता है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें