। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने स्थानीय रेलवे स्टेशन से तस्करी कर ले जा रहे दस किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तस्कर के गिरफ्तार का चालान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार की भोर में स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात औ आठ के पश्चिमी छोर पर एक स्टाल के समीप संदिग्ध व्यक्ति दिखा। उसे पकड़ कर उसके बैग की तलाशी ली गई तो पांच पैकेट गांजा बरामद हुआ। गांजा बरामद कर और युवक युवक को पकड़ कर थाने लाकर पूछताछ गई तो व्यक्ति ने अपना नाम रामनरेश पांडेय निवासी पुराना भोजपुर डुमराव बक्सर बिहार बताया। तौल करने पर गांजे का वजन दस किलो हुआ। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक पहले भी नशीले पदार्थ की तस्करी में पकड़ा जा चुका है। रामनरेश पर पीडीडीयू जीआरपी में चार मुकदमें दर्ज हैं। वह बिहार से गांजा लेकर दिल्ली पहुंचाता है।