फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से डेढ़ लाख रुपये व अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के नौबतपुर चेक पोस्ट पर परेवा रेलवे फाटक के पास रविवार की रात छत के रास्ते दो दुकानों में घुसे चोर डेढ़ लाख रुपये नगदी सहित हजारों की सामग्री ले उड़े। सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दोनों दुकानदारों ने छत से पटिया हटी और अंदर सामान बिखरा देखा तो अवाक रह गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर छानबीन में जुट गई है। भुक्तभोगियों ने थाने में लिखित तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

मनराजपुर निवासी संदेश यादव मनी ट्रांसफर, आधार कार्ड व एटीएम से पैसा देने की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह रविवार की रात 10 बजे दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह जब दुकान खोलने पहुचे तो अंदर सामान बिखरा और काउंटर मे रखा करीब एक लाख पचास हजार रुपये गायब देख सन्न रह गए। चोर छत की पटिया हटाकर दुकान के अंदर घुस गए। इसके बाद चोर बगल के मुन्ना गुप्ता के किराना की दुकान मे भी घुसकर करीब आठ सौ नगदी और हजारों रुपये की सामग्री ले उड़े। दोनों दुकानदारों ने थाने में लिखित तहरीर दे दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई मे जुट गई है। एक ही रात दो दुकानों में चोरी की घटना से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें