फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में चौबीस घंटे में डेढ फीट बढ़ा पानी  

Wed, 06 Jul 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
गंगा का बढ़ा हुआ जलस्तर
विज्ञापन
उत्तरा खंड में अत्यधिक बारिश के बाद प्रदेश में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा में जल स्तर में बढोत्तरी शुरू हो गई है। पिछले चौबीस घंटे में गंगा का जल स्तर डेढ फीट तक बढ़ा है। हालांकि पिछले एक सप्ताह में पानी सात फीट तक बढ़ गया है। 
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से सूखे की दंश जनपद झेल रहा है। इस वर्ष मौसम विज्ञानियों ने अच्छी बारिश की संभावना जतायी थी। मानसून के शुरूआती दौड़ में अच्छी बारिश से इस को बल भी मिला है। बारिश होते ही  गंगा का जल स्तर बढा रहा है। इससे तटवर्ती कैली, कुरहना, महरोरा, कांवर,  महुआरी, विशुपुर, महुअरकला, सराय, बलुआ, डेरवां, पुरा विजयी, पूरा गनैश,  टांडाकला, सोनवरसा, सरौली, महमुदपुर, हसनपुर, तिरगांवा, बड़गांवा, नादी  निधौरा, सैफपुर आदि गांवों के किसानों को कटान की चिंता सताने लगी है  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें