फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पानी लगने से नाराजगी

Tue, 27 Oct 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कस्बा स्थित दलित बस्ती के मुख्य मार्ग पर घरों का गंदा पानी जमा होने से नाराज बस्ती के लोगों ने मुख्य मार्ग पर खड़े होकर ग्राम पंचायत व ब्लाक कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

 विरोध प्रदर्शित करने वाले लोगों ने अविलंब समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की   चेतावनी दी।
कस्बा के दलित बस्ती में जल निकासी के लिए नाली न होने की वजह से नाबदान का गंदा पानी खड़ंजा युक्त मार्ग पर बहता है।

 इसकी वजह से बस्ती के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बस्तीवासियों ने कई बार ग्राम प्रधान व ब्लाक के अधिकारियों व कर्मचारियों से समस्या के समाधान के लिए गुहार लगाई, लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


इसके चलते लोगों का धैर्य जवाब दे गया और सोमवार को अरविंद कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कस्बावासियों ने मुख्य मार्ग पर खड़े होकर ग्राम प्रधान व ब्लाक कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों का कहना रहा कि बस्ती में जलनिकासी की सुविधा नहीं है।

 इसकी वजह से घरों का गंदा पानी बस्ती को जाने वाले मुख्य मार्ग पर बहता है। कहा कि मुख्य मार्ग पर जलजमाव होने के चलते लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


 कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। आए दिन बच्चे फिसलकर नाबदान के गंदे पानी में गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। चेताया कि यदि अविलंब समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुरलीधर, विक्रमा राम, राधेश्याम, झूरी राम, रामदेयी, अतवारी, शंभू, शेखर राम, मूरत राम, सूरज, रामऔतार राम, कलाधर प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें