फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विधायक के आश्वासन पर शाहकुटी मार्ग पर महिलाओं का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। काली महल क्षेत्र में शाहकुटी मार्ग चल रहा धरना शनिवार को मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल के आश्वासन पर समाप्त हो गया। हालांकि चतुर्भुजपुर में शराब की दुकान के विरोध में धरना अभी जारी है। उधर, आबकारी विभाग की ओर काली महाल के सभासद को भेजे गए पत्र में शराब की दुकान को नियमों के अनुरूप बताया गया है।
विज्ञापन


कालीमहाल क्षेत्र में शाहकुटी और चतुर्भुजपुर मार्ग पर शराब की दुकानों खोले जाने का लोग विरोध कर रहे हैं। शाहकुटी मार्ग पर खुलने वाली कंपोजिट शराब की दुकान अनुज्ञापी की ओर से दूसरी जगह खोल दी गई। शनिवार को महिलाओं से मिलने पहुंचे मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने इस बात की पुष्टि की। इस पर महिलाओं ने धरना समाप्त कर दिया। उधर, चतुर्भुजपुर में महिलाओं का धरना जारी है। काली महाल की सभासद रत्ना गुप्ता की आपत्ति पर आबकारी विभाग की तरफ से उन्हें भेजे गए पत्र में शराब की दुकान को नियमों के अनुरूप बताया गया है। आबकारी विभाग ने बताया है कि शराब की दुकान से विद्यालय 150 मीटर की दूरी पर है, जबकि काली माता मंदिर की दूरी दुकान से 270 मीटर है। इस संबंध में सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता का कहना है कि आपत्ति पर आबकारी विभाग की तरफ से जवाब भेजा गया है। उसमें शराब की दुकान को नियम संगत बताया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों का विरोध जारी है। उधर, शाहकुटी के सभासद प्रतिनिधि आदर्श जायसवाल का कहना है कि भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने जिला आबकारी अधिकारी से वार्ता की। उन्होंने अधिकारी से कहा कि वर्तमान में जहां दुकान खुली है, उसे वहीं रहने दें। विधायक के आश्वासन के बाद महिलाओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान विधायक को माला पहनाकर लोगों ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें