फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महाशिवरात्रि पर कहीं एक तो कुछ स्थानों पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिवालयोें का रंग-रोगन कर फूल-माला और बिजली के झालरों से आकर्षक सजावट की गई है। विभिन्न स्थानों पर महाशिवरात्रि पर शिवालयों से शिव बरात निकाली जाएगी। वहीं मंगलवार से ही शिवालयों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के मौके पर कहीं एक दिवसीय तो कहीं दो और कुछ स्थानों पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। पीडीडीयू नगर के आरपीएफ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के मौके पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां मंगलवार की सुबह 11 बजे से अखंड हरि कीर्तन की शुरूआत होगी। बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर हरि कीर्तन की समाप्ति के बाद दोपहर दो बजे भव्य शिव बरात निकाली जाएगी। घोड़े, हाथी, बैंड बाजा के साथ शिव बरात शास्त्री कॉलोनी से होते हुए पीडीडीयू जंक्शन के सामने मां काली मंदिर तक पहुंचेगी और यहां से वापस मंदिर पर पहुंचेगी। रात में भगवान शिव और माता पार्वती का विधि-विधान के साथ विवाह होगा।
इसी तरह नगर के मानसनगर, डीजल कॉलोनी, कैलाशपुरी, गल्ला मंडी सहित अन्य स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। नियामताबाद क्षेत्र के बिलारीडीह शिव मंदिर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ में महाशिवरात्रि पर बाबा कीनाराम मठ के किनेश्वर महादेव मंदिर में 24 घंटे के रामचरित मानस पाठ के बाद भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात निकालने को लेकर श्याम सदन गोंड की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र परिसर रामगढ़ में बैठक हुई। तय किया गया कि 26 फरवरी को सुबह 8 बजे किनेश्वर महादेव मंदिर पर रामचरित मानस पाठ का आयोजन होगा। दोपहर दो बजे से ग्रामीण गवान शिव की बरात बाबा कीनाराम से शुरू होकर पूरे रामगढ़ में निकाली जाएगी। इसके बाद मंदिर के आस-पास सफाई भी की गई। बैठक में ऋषिकेश यादव, प्रभुनाथ पांडेय, अर्जुन सिंह अंकल, राजेश सिंह, विनय सिंह, राजेश कुशवाहा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अर्पित पांडेय, रफीक, मुकेश साहनी, त्रिभुवन सिंह, मोनू पांडेय, रोहित गुप्ता, अभिषेक पाठक आदि मौजूद रहे। लक्ष्मणगढ़ स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर त्रिशूलधारी सेवा मंडल की ओर से 26 फरवरी की शाम 7 बजे से बिरहा का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिहार के सुधीर लाल यादव और बिहार के ही रवीना रंजन के बीच मुकाबला होगा। उधर शिकारगंज क्षेत्र के जागेश्वरनाथ धाम में दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का आयोजन किया जाएगा। सकलडीहा क्षेत्र के काशी विश्वनाथ ट्रस्ट की तरफ से बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के मौके पर तीन दिवसीय मेले के आयोजन किया जाएगा। यहां तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें