फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आगरा के ओम और किंजल शर्मा ने लगाया सटीक निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट खेल मैदान परिसर में चल रहे तीन दिवसीय 68वीं माध्यमिक विद्यालयी प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता में शनिवार को अंडर-14 और अंडर 17 की रिकर्व राउंड के मुकाबले हुए। अंडर-14 बालक वर्ग में आगरा के ओम तिवारी और बालिका वर्ग में भी आगरा की किंजल शर्मा ने सटीक निशाना साधा। अंडर-17 बालक वर्ग में अयोध्या के पीयूष यादव और बालिका वर्ग में गोरखपुर की खुशी कुमारी अव्वल रही। प्रतियोगिता में मेरठ प्रथम, विंध्याचल दूसरे और वाराणसी मंडल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह रिकर्व राउंड के अंडर-14 बालक वर्ग में आगरा के ओम तिवारी 681 अंक के साथ प्रथम, विंध्याचल के अखिलेश गुप्ता 650 अंक के साथ दूसरे और बरेली के विग्नेश वशिष्ठ 642 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग में आगरा की किंजल शर्मा 563 अंक के साथ पहले, मुरादाबाद की इशिका 502 अंक के साथ दूसरे तथा कानपुर की भूमि सम्राट राव 414 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं अंडर-17 के बालक वर्ग के ओवरऑल में अयोध्या के पीयूष यादव 664 अंक के साथ पहले, मेरठ के कुनाल 656 अंक के साथ दूसरे तथा विंध्याचल के युगंक पुंदिर 645 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग के ओवरऑल में गोरखपुर की खुशी कुमारी 641 अंक के साथ पहले, आगरा के कृष्णा 634 अंक के साथ दूसरे तथा विंध्याचल की नंदिनी मौर्या 543 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। रिर्कव ऑलओवर अंडर-17 बालक वर्ग में 1924 अंक के साथ प्रथम, विंध्याचल 1869 अंक के साथ दूसरे तथा वाराणसी मंडल 1466 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में 17 मंडल के कुल 297 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव राकेश सिंह, जनपदीय क्रीड़ा सचिव महेंद्र कुमार, कोच आरती यादव, कोच गौतम मौर्या, खेल शिक्षक रोहित सिंह, गजेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें