फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हादसे में घायल वृद्ध की मौत, किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। क्षेत्रके सिकंदरपुर बाजार में पिछले माह पिकअप की टक्कर से घायल गांव निवासी सिया यादव (60) की शनिवार की रात बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार की शाम को सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। तहसीलदार सुरेश चंद्र और सीओ आशुतोष ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। सिकंदरपुर गांव निवासी सिया यादव 17 फरवरी को सिकंदरपुर बाजार जा रहे थे। बाजार में पिकअप की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिया यादव को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार की रात मौत हो गई। रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने सिकंदरपुर मोड़ के पास वृद्ध का शव रखकर चकिया-पीडीडीयू नगर मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसआई हरेंद्र यादव को हटाने, आरोपी चालक कृष्णनंद यादव को गिरफ्तार करने, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची तहसीलदार और सीओ ने समुचित कार्रवाई करने और पांच लाख मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें