फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आदिवासी समाज को एकजुट होने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चेरो आदिवासी राजवंश की ओर से क्षेत्र के गंगापुर स्थित (करीयवा नाला) के पास रविवार को चेरो सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने आदिवासी समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर महाराजा मेदिनी राय की प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ से चेरो समाज के लोग एकत्र हुए। सम्मेलन के मुख्य अतिथि आदिवासी सारना धर्म गुरु आशुतोष सिंह चेरो, विशिष्ट अतिथि अरुण सिंह चेरो आदि ने पूजा अर्चना की। अतिथियों ने चेरो समुदाय को पूरे भारत में एक होने, आदिवासी सभ्यता और संस्कृति को बचाने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अरुण सिंह चेरो ने समाज के लोगों से अंधविश्वास, अशिक्षा, दहेज प्रथा, नशामुक्ति, बाल विवाह से दूर होने की अपील की। समाज के राष्ट्रीय संरक्षक पंकज सिंह चेरो ने आदिवासी संस्कृति एवं महाराजा मेदनी राय के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौक पर अनिता सिंह, गणेश्वर सिंह, सदानंद सिंह, राकेश सिंह, डॉ. राजेन्द्र सिंह, रामनाथ सिंह, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन गंगा सिंह चेरो ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें