फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: बिजली के लटके तार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने शव उठाने से किया इन्कार

Sun, 09 Jul 2023 06:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में बिजली के लटके तार की चपेट में आने से रविवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इन्कार कर दिया। उन्होंने थाने में तहरीर देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में बिजली के लटके तार की चपेट में आने से रविवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इन्कार कर दिया। उन्होंने थाने में तहरीर देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही ने बुजुर्ग की जिंदगी लील ली।

विज्ञापन


बसौली गांव निवासी गोपाल यादव (69) रविवार दोपहर मवेशी लेकर खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में काफी दिनों से लटके बिजली तार के संपर्क में आ गए। करंट लगने से मौके पर ही गोपाल यादव की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ये भी पढ़ें: थूक चटवाने का मामला; आरोपी दबंग लाइनमैन के घर पर चले बुलडोजर, पीड़ित युवक ने की सरकार से न्याय की मांग
विज्ञापन


सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस और हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई एवं आर्थिक सहायता देने की मांग की। शव उठाने से इन्कार करते हुए घटनास्थल पर धरना शुरू कर दिया।

खबर लिखे जाने तक धरनारत लोगों ने समझाने का प्रयास जारी था। ग्रामीणों का आरोप है कि दो साल से बिजली का तार लटका है। तार को ऊपर करने और पोल बदलने के लिए विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने उनकी गुहार नहीं सुनी। 
विज्ञापन

मंदिर की छत पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

कंदवा क्षेत्र के पई गांव निवासी लालबहादुर बिंद का पुत्र विशाल बिंद (20) काली माता मंदिर गया था। वह मंदिर की छत पर जाकर कुछ काम रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने आननफानन उसे निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विशाल दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। छोटे भाई दीपू, बहन भूमि और मां ऊषा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें