नगर पंचायत के मुख्य बाजार में स्थित रेलवे क्रासिंग पर बंद क्रासिंग के नीचे से पार होते समय रविवार की सुबह करीब सात बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। बिजली विभाग से सेवनिवृत्त कर्मचारी थे।
पुलिस के मुताबिक, दुख्खू चौहान (70) बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। दुधारी गांव निवासी दुख्खू अपने घर के समीप ही टहल रहे थे। टहलते-टहलते रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचकर चाय पीकर घर वापस जा रहे थे उसी समय रेलवे फाटक बंद था। वह फाटक पार कर रहे थे तभी बिहार की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट मे आ गए। जिससे वह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।