फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आया वृद्ध, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मझवार रेलवे स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे-19 पर रविवार को सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। वह सड़क पार कर रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि शुरुआत में शव की पहचान करना भी मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान हो सकी। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटिया गांव निवासी लालचंद (65) रविवार को मझवार रेलवे स्टेशन जाने के लिए नेशनल हाईवे-19 पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शव को सुरक्षित रखकर घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी। प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि हाईवे पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से फुटिया गांव निवासी वृद्ध की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन तक पहुंचने के लिए यात्रियों को सिक्स लेन हाईवे पार करना पड़ता है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें