फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध दंपति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। थाना क्षेत्र के पिपरदहां गांव में घर में सोए दंपती की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात में पति-पति कमरे में सोए थे। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर लोगों को शक हुआ और दरवाजा खोलकर देखा तो पति पत्नी मृत अवस्था में पड़े थे। महिला के सिर पर हल्के चोट के निशान भी हैं। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि दंपती की मौत हृदयाघात से हुई है।
विज्ञापन

पिपरदहां निवासी इंद्रमा यादव (70) कोइलरी से सेवानिवृत्त हैं। गांव में अपने भाईयों के संयुक्त मकान में मिले एक कमरे में वह अपनी पत्नी इनरा देवी (65) के साथ रहते हैं। इंद्रमा के तीन बेटों में बड़ा बेटा ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ इलाहाबाद में और छोटा बेटा राजेश दूसरे शहर में निजी नौकरी करता है। छोटे बेटे की शादी नहीं हुई है। उनका बीच वाला बेटा राधेश्याम, पत्नी और बच्चों के साथ गांव में ही पुराने मकान में रहता है। वहीं अपने पिता इंद्रमा और मां इनरा की देेखभाल करता है। बुधवार की राधेश्याम रात में अपने मां और पिता को खाना खिलाकर सोने चला गया। इधर पति-पत्नी भी भोजन करने के बाद सो गए। गुरुवार की सुबह दरवाजा देर तक न खुलने पर परिवार और पड़ोस के लोगों को आशंका हुई। कई बार आवाज देने पर भी दोनों नहीं जगे। इस बीच राधेश्याम मौके पर पहुंचा और दरवाजे को देखा तो वह खुला था। अंदर जाकर देखा तो उसके माता पिता निढाल पड़े थे। इनरा देवी के सिर पर हल्की चोट के निशान बने थे। दंपती की एक साथ मौत की खबर सुनकर आस पास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। कोई इसे हृदयाघात से तो कोई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत बता रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं राधेश्याम ने माता पिता के मौत की खबर दोनों भाईयों को दी। परिवार वालों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ पीएस चंदेल ने बताया कि दंपती के मौत की सूचना मिली है। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों की मौत हृदयाघात से सामान्य मौत है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें