फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाएगी ओखा और पवन एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी मंडल के औड़िहार स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग के कारण औडिहार भटनी रेल खंड से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को मार्ग बदल कर चलाया जाएगा। ओखा और पवन एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाएंगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 25 जून को सीतामढ़ी से खुलने वाली सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस मऊ- शाहगंज- जौनपुर- जंघई- प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह 24 जून को नाहरलागुन से खुलने वाली नाहरलगुन-ओखा एक्सप्रेस का सोनपुर-पाटलिपुत्र- पीडीडीयू- वाराणसी के रास्ते चलेगी जबकि 24 जून को ही लोकमान्य तिलक टर्मिनल से खुलने वाली लोकमान्य तिलक-जयनगर पवन एक्सप्रेस वाराणसी-पीडीडीयू - पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें