फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खड़े ट्रक में टकराई तेज रफ्तार ट्रेलर, ट्रक चालक की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे संख्या दो पर गोधना स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने शुक्रवार को खड़े ट्रक में पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर टकरा गया। ट्रक चालक की मौत हो गई। खलासी घायल हो गया। ट्रेलर के केबिन फंसे चालक व खलासी बाहर निकाला गया। प्रयागराज जिले के हंडिया निवासी ट्रक चालक अमन उर्फ मुकेश यादव (22) बालू लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। गोधना बिजली विभाग ऑफिस के समीप ट्रक खड़ा कर चालक और खलासी संदीप यादव (31) ट्रक में ही आराम करने लगे। इसी बीच वाराणसी की ओर जा रहे एक तेज गति ट्रेलर ट्रक से आ टकराया। ट्रक के केबिन में सो रहे मुकेश यादव की मौत हो गई जबकि संदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

ट्रेलर की केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेलर चालक सोनभद्र निवासी अजय (35) और खलासी रमेश (30) केबिन में फंस गए। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला। तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें