फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
सैयदराजा में प्रमाण पत्र के साथ व्यापार मंडल के सदस्य साथ में भाजपा विधायक सुशील सिंह। संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायत बाजार स्थित दुल्हन पैलेस में रविवार रात आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान व्यापारियों की सुरक्षा, हितों की रक्षा और संगठन की एकजुटता पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह, प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि, प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल और नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल ने संयुक्त रूप से पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

समारोह में सरदार सतनाम सिंह ने अध्यक्ष तथा अंकित जायसवाल ने युवा अध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके बाद जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल ने चकिया नगर पंचायत में गृहकर लगाए जाने पर नाराजगी जताई। जिला महामंत्री महमूद आलम ने कहा कि व्यापारियों को संगठित करने के लिए सभी को मिलकर संगठन को मजबूत करना होगा। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और राष्ट्र के विकास में उनका योगदान सदैव अग्रणी रहा है।
इस अवसर पर उद्योग युवा मंच के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह, गुलाब साहू, राजकुमार मोदनवाल, सतीश सेठ, चंद्रशेखर सिंह, संतोष जायसवाल, प्रदीप कुमार, सुशील शर्मा, जुनैद अंसारी, गुलाम गौस, सलमान खान, अभिमन्यु प्रजापति, मनोहर केशरी, सतीश गुप्ता, पंकज प्रसून पांडेय, दिनेश रस्तोगी, कृष्णा सेठ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें