फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील मेसेज आने से हड़कंप, बीएसए ने जांच के लिए टीम बनाने का निर्देश दिया

Mon, 13 Jul 2020 09:37 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौली में बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों के लिए बनाए गए सोशल मीडिया ग्रुप में अश्लील मेसेज पोस्ट होने से खलबली मच गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकास खंड के ग्रुप एडमिन और ऐसा करने वाले अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एबीएसए को निर्देशित किया है। आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एबीएसए ने मामले में संकुल के ग्रुप एडमिन को नोटिस जारी कर दिया है। नौगढ़ में शिक्षा का अधिकार समेत विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव ने संकुल प्रभारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इससे वे स्वयं भी जुड़े हुए हैं।

विगत दिनों लॉकडाउन के दौरान ग्रुप में ऑनलाइन शिक्षा दिए जाने के बजाय अध्यापकों ने ग्रुप पर अश्लील मेसेज पोस्ट कर दिया जो वायरल होकर बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल तक पहुंच गया। किसी ने इसकी जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मोबाइल पर दे दी।
विज्ञापन


साथ ही ग्रुप पर चले अश्लील मेसेज भी सेंड कर दिए। बीएसए ने तत्काल मामले की जांच के लिए एक टीम गठित करने का निर्देश देते हुए ग्रुप एडमिन समेत अन्य लोगों के विरुद्ध करवाई करने के साथ खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ से जवाब तलब भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें