फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बेंच के समन्वय से वादकारियों को जल्द मिलेगा न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। बार एवं बेंच एक सिक्के के दो पहलू हैं। इनके बीच सामंजस्य होने से ही वादकारियों का हित होगा। दोनों के समन्वय से त्वरित न्याय प्रणाली का विकास संभव है। ये बातें चकिया बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव ने कहीं। इसके पूर्व समारोह की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर के छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा सानिया मंसुर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मनोज द्विवेदी ने गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

न्यायाधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गरीबों को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में न्यायाधीशों के साथ अधिवक्ताओं को भी सक्रिय होने की जरूरत है। उन्होंने इसी वर्ष चकिया में एक अन्य न्यायालय की स्थापना कराने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य विरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बार और बेंच के समन्वय से गरीबों को न्याय दिलाने में मदद मिलेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी नारायणदास ने निर्वाचित अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद राय, महामंत्री अजीत कुमार सिह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार को शपथ दिलाई। उपचुनाव अधिकारी प्रदीप जायसवाल ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिह, कोषाध्यक्ष श्रीनिधी पांडेय, आडिटर आलोक शर्मा, उपमंत्री राजेश कुमार सिह, पुस्तकालय मंत्री शिवमुरत सोनकर के अलावा कार्यकारिणी के नौ सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एडीजे मुन्ना प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, पुनीत कुमार गुप्ता, सीजेएम योगेश कुमार दुबे, सिविल जज जुनियर डिवीजन विपिन यादव, एसडीएम सीपू गिरी, बार के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार सिह, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी, प्रदीप नारायण सिंह, मणिशंकर पांडेय, शमशेर बहादुर सिंह, सुबाष मौर्या, बृजराज सिंह, शमशेर सिह रहे। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिह ने और संचालन स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव नवल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें