फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जूनियर बालक फुटबाल में एनटीएस स्पोर्टिंग ने चहनिया फुटबाल क्लब को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीएस स्पोर्टिंग ने चहनिया फुटबाॅल क्लब को दी मात
विज्ञापन

चहनिया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धस्थिानीय खंडवारी देवी इंटर कॉलेज परिसर में हुई। इसमें विभिन्न खेलों में युवाओं ने दम खम दिखाया। रविवार को सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर कैटेगरी में कुश्ती, जुडो, बैडमिंटन, फुटबॉल एवं भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएं हुई। जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल में एनटीएस स्पोटिंग ने चहनियां फुटबाल क्लब को मात देकर विजेता बनी।
प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल में नौदर की टीम अव्वल रही जबकि केफसी चहनिया उपविजेता रही। बैडमिंटन सब जूनियर बालक में शाबिर प्रथम, शिवम द्वितीय और जूनियर बैडमिंटन बालक में आनंद चौहान प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय तथा युगल में आनंद और शमीम प्रथम, मनीष व अंश नारायण द्वितीय रहे। सब जूनियर कुश्ती 55 किलो में सूरज प्रथम, अर्पित कुमार यादव द्वितीय, जूनियर कुश्ती 57 किलो में शुभम यादव प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय, आर्यन तृतीय रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजन यादव, रजनीश पांडेय, राहुल वर्मा, खेल शिक्षक सुशील पांडेय, रवींद्र सिंह, खेल अनुदेशक वैशाली, गौतम लाल, प्रियंका यादव, नीलम यादव, परमानंद यादव, सतेंद्र कुमार सिंह, तपेश्वर वकील, जयप्रकाश और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक प्रवीण कुमार त्रिपाठी एवं प्रदीप, विजय उपस्थित रहे। खेल का संचालन अनीस सिंह ने किया।
विज्ञापन



धीना। बेसिक शिक्षा विभाग बरहनी की ओर से उच्च प्राथमिक पिपरी में आयोजित ब्लाक स्तरीय खेल कूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 12 न्याय पंचायतों के छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेलों में दम खम दिखाया। विजेता को खंड शिक्षा अधिकारी अजीत पाल ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विकास खंड बरहनी के 12 न्याय पंचायतों के छात्र-छात्राओं ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक और कुश्ती सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में यूपीएस बकौड़ी की छात्राओं ने लोकगीत व लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर राम नगीना यादव, राजेश राय, राम विलास यादव, अशोक यादव, कृष्ण बिहारी, राजेश सिंह, संजय सिंह शक्ति, मंदीप यादव, शिवजन्म यादव, जयकुमार, बलिराम पाठक, अच्युतानंद त्रिपाठी, संजय योगी, गोविंद सिंह, योगेश भृगुवंशी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक कतवारू राय ने की, जबकि संचालन आलोक कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक संघ अध्यक्ष यशवर्धन सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें