फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अब 29 जुलाई तक चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पटना और दानापुर से आनंद विहार के लिए चल रहीं तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अब 29 जुलाई तक चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने से यात्रियों को सहूलियत होगी। सीपीआरओ ने बताया कि पटना आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल (सप्ताह में दो दिन) चार से 28 जुलाई तक प्रत्येक रविवार एवं बृहस्पतिवार को पटना से 22.20 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पांच से 29 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार से 23.20 बजे चलकर अगले दिन 17.20 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह साप्ताहिक पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल 06 से 27 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को पटना से रात 22.20 बजे चलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार से सात से 28 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को रात 23.20 बजे खुलकर अगले दिन 17.20 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं दानापुर-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक) 07 से 28 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को दानापुर से सुबह 07.30 बजे खुलकर अगले दिन 00.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से 29 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 05.00 बजे खुलकर उसी दिन 20.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें