फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक्स-रे के लिए चार घंटे करना पड़ता है इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन संसाधन नहीं बढ़ाए गए। प्रतिदिन 300 मरीजों को एक्स-रे लिखा जाता है। सिर्फ एक मशीन होने की वजह से मरीजों को एक्स-रे के लिए चार घंटे इंतजार करना पड़ता है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यहां ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1200 मरीज आते हैं। इनमें 300 से ज्यादा मरीजों को डॉक्टर एक्स-रे की जांच लिखते हैं। वहीं, अस्पताल में एक्स-रे की सिर्फ एक मशीन है, जिस कारण मरीजों को घंटों इतजार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में कई मरीज निजी जांच केंद्रों पर जाकर एक्स-रे कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें